फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से तिलमिलाई भाजपा ने सपा पर उगला जहर!

Sun, 25 Jan 2015 01:22 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली भाजपा ने सपा पर तीखा पलटवार करते हुए जनहित के मुद्दों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपा ने सपा सरकार पर जनहित की योजनाओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

उसने कहा कि सरकार को जनता की सुविधाओं की फिक्र ही नहीं है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने शनिवार को यहां कहा कि सपा सरकार धनाभाव का रोना रोकर जन कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर बंद या स्थगित कर रही है।

पहले ही कई योजनाओं को बंद कर चुकी सरकार ने अब पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए चल रही पूर्व दशम (कक्षा एक से आठ तक) छात्रवृत्ति योजना स्थगित कर दी है।

उन्होंने कहा, सरकार के पास सैफई महोत्सव व मुलायम सिंह के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए है लेकिन जनता की सुविधा के लिए नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें