फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर मदरसों की होगी वीडियोग्राफी, फहराना होगा तिरंगाः यूपी सरकार

Fri, 11 Aug 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Submitted by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
yogi
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पहला मौका है जब ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है। मदरसा संगठनों ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है।

दरअसल मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से 3 अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है, इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन


इन सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।
  UP Madarsa Shiksha Parishad directs all Madarsas in the state to unfurl national flag and recite national anthem on August 15 pic.twitter.com/rZr44e1YXl — ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2017 मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता का कहना है, मदरसों में इस तरह की गाइडलाइन हमेशा जारी होती है। इस बार सिर्फ ये नया है क‌ि वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। हालांक‌ि वीड‌ियोग्राफी की मंशा किसी पर नजर रखना नहीं बल्क‌ि आदेश के साथ ये भी बताया गया है क‌ि अच्छे कार्यक्रम करने वाले मदरसों को प्रोत्साहित क‌िया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें