बता दें कि 10-12 फरवरी तक आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले प्रदेश सरकार की ओर से देश भर के विद्यार्थियों और पेशेवर प्रोफेशनल्स के लिए इस प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने मेधावी युवाओं को 4 लाख रुपये तक के पुरस्कार जीतने का मौका दिया है।
स्कूली छात्रों की प्रतियोगिता आज
रविवार को स्कूली बच्चों के लिए और ओपन कैटेगरी की दो अलग-अलग इंडिया क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे।
बोले विजेता
'हमें दो हफ्ते पहले ही इस क्विज प्रतियोगिता के बारे में पता चला। हम सीधे चेन्नई से यहां आ रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को बेहतर मंच मुहैया कराती हैं। यूपी का विकास पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट निश्चित ही बड़ी सफलता वाला होगा। हमारी शुभकामनाएं'। -प्रीतम और रोहन खन्ना, प्रथम स्थान
'इस तरह की बिजनेस क्विज प्रतियोगिता के तौर पर हमें एक बड़ा प्लेटफार्म मिला। हम दोनों लखनऊ से परिचित हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उत्तर प्रदेश को हमारी शुभकामनाएं'। -रवि और पीयूष केडिया, द्वितीय स्थान
'प्रदेश सरकार के इस क्विज प्रतियोगिता की जितनी सराहना की जाए कम है। यूपी जैसे बड़े राज्य में इस तरह के इवेंट बड़ी उम्मीद जगाते हैं। इस प्रदेश की निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा'। -नवीन और जयकांतन, तृतीय स्थान