फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पारिवारिक पेंशनरों को मिलेगा महंगाई भत्ता, नहीं मिल सकेगा एरियर, शासन ने जारी किए निर्देश

Tue, 21 Nov 2023 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन को लगातार पत्र मिल रहे थे कि राज्य सरकार के पारिवारिक पेंशनरों की तरह परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को भी महंगाई भत्ता दिया जाए। ऐसे सभी पेंशनरों को एरियर नहीं मिलेगा। लेकिन भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पारिवारिक पेंशनरों को भी महंगाई भत्ता अविलंब जारी किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। हालांकि पेंशनरों की मांग के विपरीत उन्हें एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य सरकार के ऐसे पारिवारिक पेंशनर, जो राज्य सरकार की सेवा में या राज्य सरकार द्वारा अनुदानित संस्थाओं अथवा राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सार्वजनिक उद्यमो, निगमों और सहकारी संस्थाओं में काम करते थे लेकिन किन्ही कारणवश उन्हें महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा था। ऐसे सभी पेंशनरों को तत्काल महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 

शासन को लगातार पत्र मिल रहे थे कि राज्य सरकार के पारिवारिक पेंशनरों की तरह परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को भी महंगाई भत्ता दिया जाए। ऐसे सभी पेंशनरों को एरियर नहीं मिलेगा। लेकिन भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें