फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : प्रदेश भर में 12 लाख लोग पाबंद, 1.51 करोड़ नकदी जब्त, 4.15 लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए

Fri, 14 Jan 2022 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सार्वजनिक व निरी स्थलों से क्रमश: 2,38,971 और 87,239 प्रचार सामग्री हटाई गई है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 लाख 32 हजार 232 लोगों को पाबंद किया गया है। जबकि 2,13,675 लीटर शराब और 2607 किलो गांजा जब्त किया गया है। वहीं, अब तक 1.51 करोड़ रुपये नकदी बरामद किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सार्वजनिक व निरी स्थलों से क्रमश: 2,38,971 और 87,239 प्रचार सामग्री हटाई गई है। सार्वजनिक स्थलों से वाल राइटिंग के 22629, पोस्टर के 112008, बैनर के 75321 और 29013 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 8693, पोस्टर के 36372, बैनर के 26223 और 15,951 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 4,15,299 लाइसेंसी हथियार जमा किए हैं। इसी तरह पिछले 24 घंटे में हथियारों के 163 लाइसेंस जब्त और 477 लाइसेंस निरस्त किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें