फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election SP Candidate List: सपा ने घोषित किए 18 प्रत्याशी, बस्ती की रुधौली सीट से राजेंद्र चौधरी उम्मीदवार

Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने मंगलवार शाम आठ उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। बलरामपुर के तुलसीपुर से मसूद आलम और बलरामपुर के उतरौला से हसीब हसन को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 18 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। बस्ती की रुधौली सीट से राजेंद्र चौधरी और बस्ती सदर से महेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। महराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद, कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्ता और कुशीनगर सीट से राजेश प्रताप राव बंटी राव को टिकट दिया है। वहीं देवरिया शहर सीट से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मऊ की मधुबन सीट से सुधाकर सिंह और बलिया की बैरिया सीट से जय प्रकाश अंचल मैदान में हैं। चंदौली की सैयद राजा सीट से मनोज सिंह डब्लू और चकिया से जितेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से मसूद आलम, उतरौला सीट से हसीब हसन, सिद्घार्थनगर की बांसी सीट से अमर सिंह चौधरी, गोरखपुर की चौरी-चौरा सीट से कैप्टन बृजेश चंद्र लाल सपा प्रत्याशी होंगे। कुशीनगर की हाटा सीट से रणविजय और भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से विनोद कुमार बिंद व औराई से अंजनी सरोज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें