भाजपा में शामिल हो चुकी कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा की सदस्यता के साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा के संबंध में अदिति ने विधानसभा अध्यक्ष को और कांग्रेस से इस्तीफा का पत्र पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। बता दें कि अदिति कांग्रेस के टिकट पर 2017 में रायबरेली से विधायक चुनी गई थीं। लेकिन पिछले महीने ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया था। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि वह इस बार बार भाजपा से ही चुनाव लड़ सकती हैं।