आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और मुख्य चुनाव प्रभारी डॉ. मो. आकिब ने पत्र जारी इसकी जानकारी दी। पहले चंद्रशेखर सपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन सीटों पर बातचीत नहीं बनी तो अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था।