आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में लखनऊ की चार सीटों समेत कुल 15 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में लखनऊ पूर्वी से अविनाश भारती, लखनऊ उत्तर से मो. नदीम मिर्जा, बख्शी का तालाब सीट से सुनील सिंहानिया और मलिहाबाद से रुपेंद्र कुमार रावत को टिकट दिया गया है। हरदोई सदर से अख्तर अली गाजी, सवायजपुर से ज्ञानेश कुमार व गोपामऊ से चंद्रपाल शर्मा, रायबरेली सदर से सूर्यनाथ उर्फ एसएन सिंह यादव, लखीमपुर की श्रीनगर सीट से सल्लूराम बौद्ध, गोला से लालता प्रसाद, उन्नाव पूर्वी से कंचन भारती, बांगरमऊ से चांद आलम और भगवंत नगर से सुरेंद्र कुमार को टिकट दिया गया है। सीतापुर के हरगांव से सौरभ किशोर और मिश्रिख से विजय प्रकाश गौतम को मैदान में उतारा है।