शासन ने बांदा और अमरोहा के सीएमओ को बदल दिया है। डॉ विजय कुमार तिवारी को बांदा और डॉ संजय अग्रवाल को अमरोहा का सीएमओ बनाया गया है। बांदा में तैनात सीएमओ डॉ नरेंद्र देव शर्मा को जिला संयुक्त चिकित्सालय चित्रकूट में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। वहीं सीएमओ अमरोहा रहे डॉ सौभाग्य प्रकाश को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।