फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 28,409 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच, सत्यापन के बाद आएगा लेखपाल भर्ती का अंतिम परिणाम

Tue, 15 Sep 2026 01:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 7,994 लेखपाल पदों की भर्ती के लिए 28,409 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज अपलोड करने होंगे। पात्रता और अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची और भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा - फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए कुल 28,409 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने अभिलेख अपलोड करने होंगे।

अभिलेख सत्यापन के बाद आएगा अंतिम परिणाम

लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में अभिलेख सत्यापन महत्वपूर्ण चरण है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।

7994 पदों पर होना है चयन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लेखपाल के कुल 7,994 पद भरे जाने हैं। अभिलेख सत्यापन के लिए पदों की तुलना में अधिक अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सत्यापन के दौरान पात्रता और प्रस्तुत अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें