फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश यादव सैफई जाएं, उनकी लखनऊ में जरूरत नहीं; 2027 में हम अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे

Mon, 09 Feb 2026 05:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी लखनऊ में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा उत्तर प्रदेश में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी और सपा-कांग्रेस की सत्ता में वापसी असंभव है।

विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर की ओर से व्यापारी सम्मेलन यूनियन बजट 2026-27 का आयोजन किया गया। इसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।  उन्होंने कहा, अब सपा के आने की कोई संभावना नहीं है। उसी तरह देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है। सपा और कांग्रेस कभी विजन की बात नहीं करते हैं। क्योंकि ये सोच ही नहीं सकते हैं। सपा वाले बहुत सारे लोगों को PDA का फॉर्मूला बताते रहते हैं। इनका PDA परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। ये गुंडों का साथ छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी आज ही स्वाहा हो जाएगी, समाप्त हो जाएगी। 

तेजस्वी यादव के रिश्तेदार हैं इसलिए इनको 2027 में यहां भी समेटना है

2027 में लखनऊ की सभी सीटों पर कमल खिलाते हुए उत्तर प्रदेश में भी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना है। अखिलेश यादव सैफई जाएं। उनकी लखनऊ में जरूरत नहीं है। कोई कहे कि हम संविधान खत्म कर देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे तो मैं बता दूं कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के पुजारी है और आरक्षण की समर्थक है। दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार में हमारी जीत के बाद अखिलेश यादवजी बौखलाए हुए हैं। तेजस्वी यादव के रिश्तेदार हैं इसलिए इनको 2027 में यहां भी समेटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें