फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-सब मिलकर भी लड़ेंगे तो बीजेपी को छू नहीं पाएंगे

Fri, 24 Sep 2021 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल अकेले चुनाव लड़े तब हारे, मिलकर चुनाव लड़े तब हारे, सब मिलकर भी लड़ेंगे तो भी भाजपा को छू नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में लोगों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अकेले चुनाव लड़े तब हारे, मिलकर चुनाव लड़े तब हारे, सब मिलकर भी लड़ेंगे तो भी भाजपा को छू नहीं पाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को रिकॉर्ड सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल जाति, धर्म और क्षेत्र की राजनीति कर रहे हैं। इसके पहले उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अतिथि गृह में सत्र नियमितीकरण, विश्वविद्यालय परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा, ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली समेत अन्य योजनाओं की अधिकारियों व बीजेपी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा व  सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें