फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Road Congress : आईआरसी का सुझाव- हाईवे पर हादसे रोकने के लिए गाय-भैंस के कानों को किया जाए पेंट

Wed, 12 Oct 2022 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP : भारतीय रोड कांग्रेस (आईआरसी) परिषद की 224 वीं बैठक में काउंसिल सदस्यों ने बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और आईआरसी कोड को धरातल पर लाने के अहम सुझाव दिए।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रोड कांग्रेस (आईआरसी) परिषद की 224 वीं बैठक में काउंसिल सदस्यों ने बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और आईआरसी कोड को धरातल पर लाने के अहम सुझाव दिए। रात के अंधेरे में मवेशियों के कारण होने वाले वाहन हादसों को रोकने के लिए गाय-भैसों के कानों को पेंट करने का सुझाव आया। ताकि, भारी वाहन चालकों को दिक्कत न हो। बैठक में काउंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष एसबी वासवा ने हाइवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा के हरसंभव उपाय किए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईआरसी कोड को वर्तमान परिस्थतियों में व्यावहारिक और आसान किया जा रहा है ताकि फील्ड इंजीनियर हाईवे निर्माण में इनके मानकों को सहजता से लागू कर सकें। वासवा ने कहा कि हाइवे पर ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से दूर किए जाने में मदद ली जाएगी। भारतीय रोड कांग्रेस परिषद के चुने गए नये पदाधिकारियों और काउंसिल सदस्यों की पहली बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को हुई।

काउंसिल सदस्यों ने हाइवे पर होने वाले हादसों पर चिंता जताई। साथ ही इन्हें रोकने के कुछ प्रभावी उपाय भी बताए। कहा गया कि ओवरलोडेड ट्रकों और बेतहाशा सवारियों को ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालन पर स्थानीय पुलिस और परिवहन प्रशासन को भी अंकुश लगाना होगा। वहीं, सड़क निर्माण की इंजीनियरिंग खामी लोक निर्माण विभाग दूर करेगा।
विज्ञापन


बैठक में नए सदस्यों ने सड़क सुरक्षा और आईआरसी कोड की बारीकियों को आईआईटी व एनआईटी जैसे उच्च तकनीकी संस्थानों के कोर्स में शामिल किए जाने को वक्त की जरूरत बताया। एमटेक और पीएचडी रिसर्च कर रहे छात्रों को लाइव हाइवे प्रोजेक्ट से जोड़ने का सुझाव भी आया। ताकि छात्र फील्ड की गतिविधियों के माध्यम से हाईवे निर्माण की तकनीकी दक्षता सीखकर निजी क्षेत्र में भी नौकरी हासिल कर सकें। बैठक में काउंसिल सदस्यों को सुझावों और चिंताओं को लिखित रूप से भेजने का आग्रह किया गया। आईआरसी काउंसिल की मध्यावधि बैठक में इन बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।

आईआरसी काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए एसबी बासवा
आईआरसी के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को हुई बैठक में नई काउंसिल का गठन हुआ। इनमें नवनिवार्चित पदाधिकारियों और नए सदस्य शामिल हुए। आईआरसी काउंसिल में अध्यक्ष पद पर एसबी वासवा और उत्तर प्रदेश लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ अरविंद कुमार जैन, आरके मेहरा, मनोरंजन पारीदा और प्रणव कपूर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसके निर्मल डीजी (आरडी) दोबारा आईआरसी के महासचिव चुने गए। बैठक में परिषद के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी समेत वर्तमान काउंसिल सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें