गाजियाबाद, जौनपुर, चंदौली, सीतापुर और गाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लखनऊ में 24 घंटों में कुल 165 पॉजिटिव केस आए हैं और अब यहां कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 1082 हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोविड से 5 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 20 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रदेश में कुल 840 कोविड पॉजिटिव केस मिले। वर्तमान कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 4478 हो गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद, जौनपुर, चंदौली, सीतापुर और गाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लखनऊ में 24 घंटों में कुल 165 पॉजिटिव केस आए हैं और अब यहां कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 1082 हो चुकी है।
128 लोगों ने दी संक्रमण को मात
लखनऊ में बृहस्पतिवार को कोरोना के 165 नए मरीज मिले। वहीं, 128 लोगों ने वायरस को मात दी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1064 हो गई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 24-24 केस आलमबाग-चिनहट इलाके में मिले। अलीगंज में 22, नवल किशोर रोड व सरोजनीनगर में 18-18, इंदिरानगर में 12, सिल्वर जुबली में 11, गोसाईंगंज में 8, ऐशबाग में 6, टूडियागंज में 5 समेत अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं।