लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित दस कोकतोओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग सोमवार को उठाई गई है। इस बाबत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ. शहजाद आलम के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकतोओं पर वाराणसी के सिगरा थाने में मुकदमे किए गए हैं। लखनऊ सहित अन्य जिलों से भी डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे गए हैं। कार्यकताओं पर अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर आंदोलन की बात भी कही गई।