फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अर्नब तूफान और अतिवृष्टि से फसल बर्बादी पर सीएम योगी सख्त, किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश

Sat, 31 Oct 2026 09:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

अतिवृष्टि और अर्नब तूफान से फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल मुआवजे के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी खेतों में जाकर क्षति का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक नुकसान होने पर भी किसानों को राहत मिलेगी। सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोई प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रहे।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिवृष्टि और अर्नब तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को तत्काल फील्ड में उतरकर फसल क्षति का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। नुकसान का आकलन कर किसानों को तुरंत उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

अधिक नुकसान पर भी राहत देने के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि फसल की क्षति निर्धारित मुआवजे के दायरे से अधिक है तो भी किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ऐसी स्थिति में फील्ड स्तर के अधिकारी नुकसान की वास्तविक स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को उचित सहायता मिल सके।

संवेदनशीलता के साथ करें सहायता, किसानों के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फसल नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया में पूरी संवेदनशीलता बरतने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्रभावित किसान राहत से वंचित न रहे और नुकसान के आकलन से लेकर मुआवजा वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें