बेसिक स्कूलों में 24 मार्च को कक्षा 5 की गणित व सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 8 की गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा अब 28 मार्च को आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस बाबत सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। आदेश में 28 मार्च को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं कराने को कहा गया है। साथ ही, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराते हुए परीक्षाफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित करने का निर्देश भी दिया है।