फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सचिव की बर्खास्तगी के मुख्यमंत्री योगी ने दिए आदेश

Tue, 20 Jul 2021 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के पुराने मामले में हरीश चंद्रा को चार्जशीट दी गई थी। आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सचिव हरीश चंद्रा को अनियमितताओं के दोष में बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं। जांच में हरीश चंद्रा के दायित्व निर्वहन में घोर अनियमितताएं सामने आई थीं। अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के पुराने मामले में हरीश चंद्रा को चार्जशीट दी गई थी। आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्तर से हरीश की बर्खास्तगी के निर्देश प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें