लखनऊ। यूपी ने पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में टीम ने हरियाणा को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। विजेता टीम के अनिल सिंघानिया को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद कप्तान सोमजीत सिंह ने पूरी टीम के एकजुट प्रदर्शन, मेहनत और संघर्ष को इस सफलता का श्रेय दिया।