फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुहूर्त देखकर ही पहली बार राम मंदिर जाएंगे अखिलेश, ग्रह-नक्षत्र के अनुसार तय होगा दर्शन का समय

Fri, 13 Nov 2026 08:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने का मुहूर्त ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर तय किया जा रहा है। पूर्व विधायक पवन पांडेय ने ब्राह्मण समाज के लोगों से सलाह ली है। 
विज्ञापन
ब्राह्मणों ने निकाला अखिलेश के राम मंदिर जाने का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की तारीख और समय अब ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से तय किया जा रहा है। इसके लिए ब्राह्मण समाज के लोगों से सलाह ली गई है। शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने खुद इसका जिक्र किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सपा नेता और पूर्व विधायक पवन पांडेय ने ब्राह्मण समाज के कई लोगों से विचार-विमर्श किया है। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के साथ ग्रह-नक्षत्रों को देखकर दर्शन का मुहूर्त निकाला गया है।

अखिलेश ने इस सवाल का जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में दिया। उनके इस बयान से दिसंबर में राम मंदिर जाने की चर्चा को और बल मिला है। दरअसल, सात नवंबर को पवन पांडेय ने घोषणा की थी कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। उनके मुताबिक, अखिलेश अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे।

 

विज्ञापन
Trending Videos

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश

जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अखिलेश यादव का मंदिर में पहला दर्शन होगा। इससे पहले वह अक्टूबर 2026 में अयोध्या गए थे, लेकिन राम मंदिर नहीं पहुंचे थे। अब उनके दौरे की तारीख और मुहूर्त को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

 

विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर भाजपा-सपा में बयानबाजी

अखिलेश के राम मंदिर जाने को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठाती रही है। भाजपा उन पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाती है, जबकि अखिलेश राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि रामभक्तों पर गोली चलवाने और संतों पर लाठीचार्ज कराने वालों को मंदिर जाने से पहले माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें