फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन के लिए मंगलवार को अंतिम मौका है। फेल छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक विषय में फेल छात्र व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें