फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022 Live: स्वाति ने लहराया लखनऊ का परचम, इंटर में 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

Sun, 19 Jun 2022 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में लखनऊ के छात्र स्टेट मेरिट में जगह नहीं बना पाए, लेकिन इंटर में इंदिरानगर के सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति गोस्वामी ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट में पांचवां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में राजधानी के छात्र स्टेट मेरिट में जगह नहीं बना पाए, लेकिन इंटर में इंदिरानगर के सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति गोस्वामी ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट में पांचवां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वाति गोस्वामी ने इससे पहले हाईस्कूल परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया था। इंटर में स्वाति को गणित में 100 और हिंदी में 86 अंक मिले। स्वाति ने शुरू से शिक्षिका बनने का लक्ष्य रखा है। स्नातक में दाखिला लेकर आगे की तैयारी करेंगी। सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि  क्लास में जो पढ़ाया जाता था उस पर फोकस करती और शिक्षक व खुद के नोट्स बनाकर रोजाना पढ़ती थी। उनके पिता जितेंद्र कुमार गोस्वामी कूरियर कंपनी में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें