फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: जेल के 171 कैदियों ने भी पास की परीक्षा, हाईस्कूल में अर्जुन ने 76 तो इंटर में लोकेश ने हासिल किए 72 प्रतिशत अंक

Sat, 18 Jun 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजी जेल आनंद कुमार ने शनिवार को रिजल्ट आने के बाद बताया कि इन अभ्यर्थियों को पठनपाठन के लिए माहौल के साथ-साथ सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पास करने वालों में जेल के 171 कैदी भी शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल 104 कैदियों ने पास किया और 67 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। हाईस्कूल में सबसे अधिक 76 प्रतिशत अंक हासिल किए अर्जुन सिंह ने। अर्जुन गाजियाबाद जिला जेल में बंद है। वहीं इंटर में जेल में रहकर सबसे अधिक 72 प्रतिशत अंक लोकेश ने हासिल किए। लोकेश सहारनपुर जेल में निरुद्ध है। डीजी जेल आनंद कुमार ने शनिवार को रिजल्ट आने के बाद बताया कि इन अभ्यर्थियों को पठनपाठन के लिए माहौल के साथ-साथ सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें