लखनऊ। राजधानी के 120 केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 13 फरवरी से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका मिलनी शुरू होंगी। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर से प्रश्न पत्र जबकि, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज से उत्तर पुस्तिका मिलेंगी। परिषद की ओर से प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं जबकि, उत्तर पुस्तिका अभी भेजी जा रही है। परिषद से मिले प्रवेश पत्र सभी विद्यालयों को भेज दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के जायजे के लिए पांच टीमें बनाईं गईं हैं। मंगलवार से ये टीमें अलग-अलग परीक्षा केंद्र पहुंचेगी। जहां शौचालय की व्यवस्था, बैठने, सीसीटीवी और स्ट्रांग रूम का रख रखाव जैसे बिंदुओं पर रिपोर्ट लेंगी।