लखनऊ। राजधानी के राजकीय, अनुदानित और मान्यता प्राप्त ऐसे माध्यमिक विद्यालय जहां यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हुई हैं। उन्हें चार फरवरी तक एक मौका दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षक ने आदेश जारी किए हैं। सत्र 2026 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी तक होनी थी लेकिन कई विद्यालय तय समय तक परीक्षाएं नहीं करा पाएं। ऐसे में चार फरवरी तक परीक्षा पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।