फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : निस्तारण के बाद 119 केंद्रों की सूची फाइनल

विज्ञापन
यूपी बोर्ड 
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी में बनाए गए केंद्रों पर आई आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। इस बार 1 लाख 16 परीक्षार्थियों के लिए 127 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इन पर करीब 190 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब 119 केंद्रों की सूची निर्धारित की गई है। जनभवन में संचालित एक विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि जिन केंद्रों पर आपत्तियां थीं, उनमें पांच केंद्रों में व्यवस्थाएं नहीं थीं। वहीं, तीन केंद्रों की क्षमता अधिक थी। बोर्ड की ओर से 20 नवंबर तक केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें