फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 विद्यालयों में बने परीक्षा केंद्र होंगे रद्द

Fri, 15 Dec 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश संगम
विज्ञापन

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की जिला बोर्ड समिति ने राजधानी के करीब 20 विद्यालयों में बने परीक्षा केंद्रों को रद्द करने के लिए बोर्ड परिषद को प्रस्ताव भेजा है। इनमें करीब 10 राजकीय हाईस्कूल काॅलेज भी शामिल हैं, जिन्हें स्थापित होने के पांच साल बाद भी परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता नहीं मिल सकी है।
बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए 136 विद्यालयों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। केंद्रों की फिर से जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। समिति में एडीएम प्रशासन, एसडीएम, डीआईओएस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। समिति ने अलग-अलग क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की जांच की, 20 से अधिक विद्यालयों में बोर्ड के मानकों का अनुपालन होना नहीं पाया गया। संवाद
विज्ञापन


बच्चों के बैठने के लिए सीट तक नहीं
समिति के मुताबिक, जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र से बाहर किया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं है। बच्चों के बैठने के लिए की सीट तक नहीं हैं। खिड़की और दरवाजों की स्थिति खराब है। मुख्य सड़क से ज्यादा दूरी पर स्कूल होने की वजह से परीक्षा केंद्र के लिए इनका चयन नहीं किया गया है। राजकीय विद्यालयों में भी बोर्ड के मानक के अनुसार कम से कम 250 छात्रों के बैठने की सुविधा होनी चाहिए लेकिन यहां 150 से 200 छात्रों की ही क्षमता है। कई नए विद्यालय भी शामिल हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया था लेकिन अब मानक पर खरा न उतरने की वजह से परीक्षा केंद्र रद्द किया जा रहा है। संवाद

इन्हें किया परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर
राजकीय विद्यालय बेती, पहाड़पुर, करोरा, गोपालपुरी, बहरौली, गोसाईगंज, पुरौनी, बेहटा व मवैया राजकीय विद्यालय शामिल हैं। अनुदानित आदर्श हाईस्कूल अहिमामऊ, इंडस्ट्रियल अनुदानित विद्यालय व आवासीय विद्यालय चारबाग शामिल है। वहीं प्राइवेट विद्यालयों में इंदिरानगर, फैजुल्लागंज व आदर्श कैरियर विद्यालय छठा मील शामिल हैं।
बोर्ड परीक्षा में 1,04943 विद्यार्थी होंगे शामिल
प्रस्तावित 136 परीक्षा केंद्रों पर इस बार करीब एक लाख पांच हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल बालक वर्ग में 28,206, बालिका वर्ग में 28,691 सहित कुल 56,897 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट के बालक वर्ग में 24,767, बालिका वर्ग में 23,448 सहित कुल 48,215 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परिषद को भेजी प्रस्तावित सूची
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची की जांच कर बोर्ड परिषद को भेजी गई है। जांच में 20 से अधिक विद्यालयों में मानक का अनुपालन नहीं हुआ है। हटाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड परिषद से जारी होगी।
- राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें