यूपी भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औचक पाकिस्तान दौरे की प्रशंसा की और इसे स्वागतयोग्य बताया।
यूपी भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मोदी जी की यह यात्रा भारत की प्राचीन संस्क़ृति वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि पीएम मोदी की पाक यात्रा सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गई।
दुनिया के प्रमुख अखबारों ने इसे अपने पहले पन्ने पर जगह दी।