फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बेसिक शिक्षकों का ट्रांसफर: तारीख पर तारीख, न पदोन्नति पूरी हुई न परस्पर तबादले, आखिर वजह क्या?

Tue, 25 Jul 2023 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हुई, आवेदन हो गए लेकिन अभी इसका कोई विस्तृत आदेश नहीं जारी हुआ है।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का पदोन्नति और तबादलों का इंतजार समाप्त ही नहीं हो रहा है। विभाग पांच महीने से अधिक से पदोन्नति की प्रक्रिया चला रहा है लेकिन अभी तक प्रक्रिया नहीं पूरी हो पाई है। वहीं जिले के अंदर परस्पर तबादले और एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले में एक के बाद एक नई तिथि लगती जा रही है। शिक्षक इस इंतजार में हैं कि आखिर यह प्रक्रिया कब पूरी होगी।

विज्ञापन


विभाग ने जनवरी में विस्तृत आदेश जारी कर फरवरी में वरिष्ठता सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद एक के बाद एक कर आधा दर्जन से अधिक बार तिथि बढ़ाई गई। तीन महीने की कवायद के बाद किसी तरह वरिष्ठता सूची जारी की गई तो अब उसकी चेकिंग और सत्यापन को लेकर तिथि बढ़ाई जा रही है। अभी तक खाली पदों का ब्योरा नहीं निकला है। वहीं तबादला पाने वाले शिक्षकों का नाम भी इसमें से हटाया जाना है।

हालांकि इसे लेकर भी कोई अधिकृत आदेश नहीं जारी किया गया है। इसी तरह जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी छह जून से शुरू हुई है। पहले इसके लिए जारी पोर्टल में दिक्कत आ रही थी। उसके चार-पांच दिन बाद आवेदन शुरू हुए। डेढ़ महीने से यह प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

 वहीं एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हुई, आवेदन हो गए लेकिन अभी इसका कोई विस्तृत आदेश नहीं जारी हुआ है। इस तरह विद्यालयों के शिक्षक इन प्रक्रिया के लिए तारीख दर तारीख लगने से परेशान हैं। उनका यह कहना है कि आखिर यह प्रक्रिया पूरी कब होगी?

क्या जानबूझ कर किया जा रहा है?

बीएसए जान-बूझकर शिक्षकों की पदोन्न्ति व तबादले की प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। इससे बार-बार तिथि बढ़ानी पड़ रही है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों में यह धारणा बन रही है कि विभाग पदोन्नति व तबादले करना नहीं चाहता है।- अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें