फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसर भी बन सकेंगे प्रोफेसर, 4000 से अधिक एसोसिएट प्रोफेसरों को मिलेगा लाभ

Thu, 28 Oct 2021 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जो एसोसिएट प्रोफेसर पदोन्नति के लिए निर्धारित पात्रता को पूरी करेंगे, उन्हें ही पदोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पांच सौ से अधिक महाविद्यालयों के 4000 से अधिक एसोसिएट प्रोफेसर को पदोन्नति मिल सकेगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि जो एसोसिएट प्रोफेसर पदोन्नति के लिए निर्धारित पात्रता को पूरी करेंगे, उन्हें ही पदोन्नति दी जाएगी। इससे महाविद्यालय शिक्षकों को भी प्रोफेसर के पद के आधार पर विश्वविद्यालयों में कुलपति के साथ अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां पाने का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें