फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा: अंग्रेजी में लिखा शासनादेश ठीक से नहीं पढ़ पाए मंत्री ओपी राजभर, सपा ने किया ये तीखा कटाक्ष

Wed, 31 Jul 2024 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Assembly: यूपी विधानसभा में मंगलवार को तब ओपी राजभर के सामने असहजता की स्थिति पैदा हो गई जब वह अंग्रेजी में लिखा शासनादेश ठीक से नहीं पढ़ पाए। 
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को यूपी की विधानसभा में ओपी राजभर के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई। सपा सदस्य महबूब अली ने मदरसा शिक्षकों के समायोजन को लेकर प्रश्न किया तो मंत्री ओपी राजभर ठीक से जवाब नहीं दे सके। इस पर आपत्ति हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे शासनादेश पढ़ने को बोल दिया। राजभर ने शासनादेश पढ़ना शुरू किया, लेकिन अंग्रेजी में होने से वे अटकने लगे। इसे लेकर सपा सदस्यों ने चुटकी ले ली। यह देख विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप सपा सदस्य को शासनादेश उपलब्ध करा दीजिएगा। उनके अंग्रेजी न पढ़ पाने का हंसी-मजाक देर तक चलता रहा। 

विज्ञापन


अभय पर कसा तंज
जल जीवन मिशन को लेकर सपा सदस्यों के सवाल का मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जवाब दिया। सपा के बागी विधायक अभय सिंह को भी इस संबंध में प्रश्न पूछना था। बारी आने पर अभय ने सरकार के जवाब से संतुष्टि जताई तो सपा सदस्यों ने तंज कसते हुए कहा कि इस्तीफा दे दो और दूसरी तरफ ज्वाइन कर लो।

शिवपाल-योगी में चले व्यंग्य के वाण
विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर माता प्रसाद पांडेय को बधाई देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव पर निशाना साधा। कहा, आपने तो चच्चा को ही गच्चा दे दिया। उनकी नियति ही ऐसी है। चच्चा बेचारे हमेशा मात खा जाते हैं। भतीजा भी हमेशा भयभीत रहता है। यह सुनते ही पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। योगी का इशारा शिवपाल की जगह माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर था। यह वाकया नेता प्रतिपक्ष द्वारा महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी घटनाओं की संख्या पूछने के दौरान हुआ।
विज्ञापन


सपा के संग्राम सिंह यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि गच्चा असंसदीय शब्द है। इसे कार्यवाही से निकाल दिया जाए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब चाचा को कोई आपत्ति नहीं है तो आप क्यों परेशान हैं। तब शिवपाल भी खड़े हुए और विधानसभा अध्यक्ष से बोले कि मैं जाग तो पहले ही गया था, आपने समय नहीं दिया। आप तो मेरी तरफ निगाह भी नहीं करते हैं। मुझे गच्चा नहीं मिला है। हम समाजवादी हैं। पहले पीछे कुर्सी थी, अब आगे आ गए हैं। योगी से बोले कि तीन साल से मैं आपके भी संपर्क में था, गच्चा तो आपने भी दिया है। आपने गच्चा दिया तो चुनाव में पीछे चले गए और सपा आगे आ गई। 2027 में सपा फिर से आएगी। बता दूं कि आपके डिप्टी सीएम ही आपको गच्चा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें