फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा: अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुए दोनों सदन, 72 घंटे 56 मिनट तक चली विधानसभा की कार्यवाही

Thu, 06 Mar 2025 09:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही कुल 72 घंटे 56 मिनट तक चली। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा का बजट सत्र पूरा हो गया है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही कुल 72 घंटे 56 मिनट तक चली। जबकि 3 घंटा 36 मिनट के लिए स्थगित हुई। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चार दिन चर्चा हुई। इसमें 147 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बजट पर साधारण चर्चा 4 दिन तक हुई। जिसमें कुल 94 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 3 विधेयक पारित हुए। सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांंडेय और समेत सभी दलीय नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का प्रत्येक सदस्य इस सदन का ब्रांड एम्बेसडर है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन में सदस्य जो भी वायदा अपने क्षेत्र में करें उसे पूरा जरूर करें। वरना इससे साख गिरेगी। उन्होंने कहा कि विधायक पुस्तकालय में जाकर अध्ययन करें। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई तकनीक होने से विधानसभा की कार्यवाही में सभी विधायकों को काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


ये विधेयक हुए पारित
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
उप्र नगर योजना और विकास (संशोधन) विधेयक 2025
उप्र विनियोग विधेयक 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें