फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से, परिणाम 31 मार्च को घोषित होगा

Fri, 11 Mar 2022 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परीक्षा के लिए जिलों में समय सारिणी 11 मार्च को जारी की जाएगी। प्रश्न पत्र 13 मार्च तक तैयार किए जाएंगे और 16 मार्च तक प्रकाशित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों का विद्यालयों में वितरण 21 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों और परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं 22 से 27 मार्च तक होगी। परीक्षा परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए जिलों में समय सारिणी 11 मार्च को जारी की जाएगी। प्रश्न पत्र 13 मार्च तक तैयार किए जाएंगे और 16 मार्च तक प्रकाशित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों का विद्यालयों में वितरण 21 मार्च को किया जाएगा। परीक्षाएं 22 से 27 मार्च तक होगी। 28 से 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें