फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : रविवार रात से एंबुलेंस कर्मियों ने की हड़ताल, 102 और 108 सेवा ठप

Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर दिया। इससे प्रदेश भर में करीब ढाई हजार से अधिक एंबुलेंस खड़ी हो गई। एंबुलेंस की एएलएस सेवा नई कंपनी जिगित्सा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर दिया। इससे प्रदेश भर में करीब ढाई हजार से अधिक एंबुलेंस खड़ी हो गई। एंबुलेंस की एएलएस सेवा नई कंपनी जिगित्सा को सौंपी गई है। यह कंपनी नए सिरे से भर्ती कर रही है। पहले से कार्यरत कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।

कई दौर की बातचीत के बाद भी समझौता नहीं होने पर एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे एवं संगठन मंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। संघ की मांग है कि एंबुलेंस कर्मियों को पहले से मिल रहा मानदेय दिया जाए। किसी तरह का बांड न भराया जाए और करोना कॉल में जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें