फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav : किसी को मिली ओखली और किसी को शहनाई, अब प्रचार में सबने ताकत लगाई

Sat, 22 Apr 2023 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को तो उनके दल का प्रतीक मिल गया है पर निर्दलीय उम्मीदवारों में तय किए गए चुनाव चिह्नों में से प्रतीक दिए गए। प्रतीक मिलते ही अब सभी ने प्रचार में ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को तो उनके दल का प्रतीक मिल गया है पर निर्दलीय उम्मीदवारों में तय किए गए चुनाव चिह्नों में से प्रतीक दिए गए। प्रतीक मिलते ही अब सभी ने प्रचार में ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


पहले चरण का चुनाव 4 मई को है। इसके लिए 21 अप्रैल को प्रतीकों का आवंटन हो गया। निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 81 चुनाव चिन्हों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित किया था। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए तो 42 चिह्न पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए तय किए गए थे। 

उधर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में कुल 44361 मैदान में हैं। महापौर के 113, पार्षद के 5425, नगर पालिका अध्यक्ष के 1077, सदस्य के 1499, नगर पंचायत अध्यक्ष के 2929, सदस्य के 19826 उम्मीदवार पहले चरण के चुनावी रण में उतरे हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए 6490 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे
नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 6490 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महापौर पद के लिए 6, पार्षद के लिए 390, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 123, सदस्य के लिए 2064, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 519 तथा सदस्य पद के लिए 3385 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें