फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनरथ के बाद अब लग्जरी एसी और स्लीपर बसों का भी घटा किराया, टिकट में प्रतिकिमी इतनी आएगी कमी

Sun, 12 Jan 2025 08:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Volvo Bus in UP: यूपी में परिवहन निगम के किराये में कमी की जा रही है। पहले यह कमी सामान्य जनरथ बसों में की गई थी अब इसे लग्जरी बसों में भी लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी में बसों का किराया घटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम की हाईएंड व स्लीपर बसों का किराया तत्काल प्रभाव से 28 फरवरी तक प्रयोग के तौर पर कम करने का फैसला लिया गया है। ऐसा एसी बसों को यात्री नहीं मिलने के कारण किया गया है। हाईएंड बसों का किराया 56 पैसा व एसी बसों का किराया 49 पैसा प्रतिकिमी की दर से कम किया गया है। किराया कम होने से अगर यात्री बढ़े तो इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से फरवरी 2023 में बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया गया था। हाईएंड वोल्वो व स्कैनिया बसों का किराया 2.86 रुपये प्रतिकिमी हो गया था। एसी स्लीपर बसों का किराया 2.59 रुपये प्रतिकिमी हो गया। प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने बताया कि हाईएंड बसों का किराया 2.30 रुपये, स्लीपर एसी बसों का किराया 2.10 रुपये प्रतिकिमी लिया जाएगा। 

इसके पहले कम हुआ जनरथ बसों का किराया 

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वातानुकूलित जनरथ सेवाओं में 20 फीसदी की कमी कर दी गई थी। यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया था कि वातानुकूलित जनरथ बस का किराया 25 दिसंबर से 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह 1.45 रूपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसके अलावा 2बाई 2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रूपये प्रति किलोमीटर से घटाकर 1.60 रूपये यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। किराया कम होने की वजह सवारियों का कम मिलना बताया गया था। किराया कम होने के बाद सवारियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें