फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21 जुलाई से बरेली रूट की 34 ट्रेनें हुईं निरस्त, लिस्ट देखकर प्लान करें यात्रा, 5 अगस्त तक रहेगी समस्या

Thu, 04 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Train Cancel List: यदि आप लखनऊ से बरेली की तरफ यात्रा प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 21 जुलाई से बरेली रूट में जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-बरेली रूट की 34 ट्रेनें 21 जुलाई से निरस्त रहेंगी। लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर होते हुए बरेली या उससे आगे जाने वाली ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 5 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी। मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर-लखनऊ व रोजा-सीतापुर सिटी रेलखंड के रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के कारण यह बदलाव होगा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित लखनऊ रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई से चार अगस्त 6 ट्रेनें लखनऊ में निरस्त रहेंगी। देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक लखनऊ से चलेगी। हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस तीन अगस्त को लखनऊ में निरस्त होगी। लखनऊ-शाहजहांपुर स्पेशल छह जुलाई से पांच अगस्त तक बालामऊ में निरस्त होगी। वहीं, शाहजहांपुर-लखनऊ स्पेशल सात जुलाई से छह अगस्त तक बालामऊ से चलेगी। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच अगस्त को कानपुर होकर जाएगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या - कहां से कहां - निरस्तीकरण (आरंभिक तिथि से)

22453-लखनऊ मेरठ राज्यरानी- 31 जुलाई से 5 अगस्त
22454- मेरठ लखनऊ राज्यरानी - 1 से 6 अगस्त
14235- वाराणसी बरेली एक्सप्रेस - 31 जुलाई से 4 अगस्त
14236- बरेली वाराणसी एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
14307- प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
14308- बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
15043- लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस- 21 जुलाई से 4 अगस्त
15044- काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस- 22 जुलाई से 5 अगस्त
15904- चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- 31 जुलाई व 4 अगस्त
15903- डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 29 जुलाई व 2 अगस्त
15119- वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस- 23 जुलाई से 4अगस्त
15129- देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस- 24 जुलाई से 5 अगस्त
14241- प्रयागराज सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस- 22 जुलाई से 4 अगस्त
14242- सहारनपुर प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस- 23 जुलाई से 5 अगस्त
13257- दानापुर आनंद विहार एक्सप्रेस- 1 से 4 अगस्त
13258- आनंद विहार दानापुर एक्सप्रेस- 2 से 5 अगस्त
15011- लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 4 अगस्त
15012- चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
15073- सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 1 से 6 अगस्त
15075- शक्तिनगर टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 5 अगस्त
15076- टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 30 जुलाई से 4 अगस्त
15074- टनकपुर सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 5 अगस्त
15127- बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 4 अगस्त
15128- नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस - 1 से 5 अगस्त
12203- सहरसा अमृतसर गरीब रथ- 4 व 5 अगस्त
12204- अमृतसर सहरसा गरीब रथ- 3 व 4 अगस्त
15910- लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम- 1 से 4 अगस्त
15909- डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम- 29 जुलाई से 1अगस्त
15654- जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस- 2 अगस्त
15653- गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस- 31 जुलाई
12588- जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस- 3 अगस्त
12587- गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस- 4 अगस्त
15623- भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस- 30 जुलाई व 6 अगस्त
15624- कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस- 26 जुलाई व 2 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें