फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मरीज मिले, 43 डिस्चार्ज, एक की मौत

Tue, 10 Aug 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख छह हजार एक सौ 78 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 20 संक्रमित मिले। अब तक कुल छह करोड़ 78 लाख 97 हजार आठ सौ 56 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंगलवार को 20 नए मरीज मिले हैं, जबकि 43 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह प्रयागराज में एक मरीज की मौत हुई है। अब 545 एक्टिव केस हैं। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख छह हजार एक सौ 78 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 20 संक्रमित मिले। अब तक कुल छह करोड़ 78 लाख 97 हजार आठ सौ 56 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी और पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही। नए मरीजों में प्रयागराज में चार, महराजगंज में चार, लखभनऊ में एक, वाराणसी में दो, गौतमबुद्ध नगर में दो मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक-एक मरीज मिले हैं। इसी तरह 63 जिले में एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें