फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एडेड महाविद्यालयों के 115 शिक्षकों को मिला एकल तबादला, लंबे समय से कर रहे थे इंतजार

Fri, 26 Dec 2025 08:23 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उच्च शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के 115 शिक्षकों को एकल तबादले की सुविधा दी है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। यह तबादले दोनों कॉलेजों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के शिक्षकों को एकल तबादले का लाभ दिया है। इसके तहत 115 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एकल तबादले की अनुमति दोनों महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर दी गई है। इससे संबंधित पूरा उत्तरदायित्व संबंधित प्रबंध तंत्र का होगा। इस संबंध में कोई भी सूचना गलत पाए जाने पर एकल तबादले का आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।

विज्ञापन

















 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें