फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमर उजाला ‘श्रेष्ठ प्रधान’ कार्यक्रम में 10 ग्राम प्रधान सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिली सराहना

Sun, 12 Apr 2026 05:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह मंच जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले प्रतिनिधियों को सामने लाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित ‘गांव जंक्शन’ के तहत अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार सिंह ने चयनित प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, स्वच्छता, पेयजल, डिजिटल सेवाएं और पंचायत सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों को पहचान दिलाने के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरित करते हैं।

‘सच सीजन 4: गर्व का पर्व’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायतों के बेहतरीन कार्यों को मंच दिया गया। अमर उजाला की इस पहल को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यह मंच जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले प्रतिनिधियों को सामने लाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुथूट फाइनेंस सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत सैवलॉन स्वास्थ्य सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें