फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच दिन में 262 स्कूली वाहनों पर चला चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने की कार्रवाई


लखनऊ। मानकों की अनदेखी व बगैर फिटनेस चल रहे वाहनों में कार्रवाई की जा रही है। पिछले पांच दिन में ऐसे 262 वाहनों पर चाबुक चला है।

खास बात यह है कि स्कूल खुलने से पहले ही वाहनों की फिटनेस के लिए ताकीद कर दिया गया था। दरअसल, पहली जुलाई से परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू की गई है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। लखनऊ में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय की टीम स्कूली वाहनों की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। प्रभात पांडये ने बताया कि लखनऊ में कार्रवाई करते हुए अभी तक करीब सवा दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़कों पर चलते हुए पाए गए हैं, जो मानकों का पालन नहीं कर रहे। कहीं वाहन की दशा खराब मिली तो कहीं तय क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया जा रहा था। इसके अतिरिक्त अनफिट वाहन भी दौड़ते पाए गए हैं। वाहनों को मॉडिफाई तक कराया गया। लखनऊ में कुल 1742 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। चार टीमों ने 600 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग की है। आरटीओ प्रवर्तन ने कहाकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार अभियान चलेंगे।

इतनी हुई कार्रवाई

तारीख-वाहन चेक किए-मानकविहीन-बगैर फिटनेस-चालान-सीज

पहली जुलाई-78-12-22-34-12

दो जुलाई-128-14-45-59-16

3 जुलाई-130-36-16-52-11

4 जुलाई-171-59-09-68-13

5 जुलाई-122-34-15-49-17

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें