लखनऊ। अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को 23 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 11 वाहन सीज किए गए।
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि पहली जुलाई से लखनऊ सहित प्रदेशभर में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। लखनऊ में प्रवर्तन की टीमें स्कूलों के बाहर व मुख्य मार्गों पर स्कूली वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को स्कूली वाहनों के विरूद्व चलायें गये अभियान में लखनऊ के प्रवर्तन दलों द्वारा कुल 23 वाहनों का चालान किया गया तथा 11 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों में से छह बगैर वैध फिटनेस, दो बगैर परमिट चलाए जा रहे थे। एक वाहन निजी के रूप में पंजीकृत है और स्कूली बच्चों को ढोता हुआ पाया गया।