लखनऊ। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अवध चौराहे पर अंडरपास बनाया जाना है। इसका काम इस महीने के अंत तक शुरू हो सकता है। सेतु निगम की ओर से ठेकेदार को काम के लिए मशीनें लाने के निर्देश दिए गए हैं। अंडरपास बनने से कानपुर रोड, एयरपोर्ट और चारबाग आना-जाना आसान हो जाएगा। अंडरपास 121 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। काम शुरू करने के लिए मेट्रो सहित अन्य विभागों से एनओसी भी ली जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)