लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में शनिवार से स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से जारी पंजीकरण फॉर्म भरे हैं। एसोसिएशन के सचिव केएम खान ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 12 और 13 मार्च को गोमतीनगर स्थित सीएएल कार्यालय में अपने चेस्ट नंबर हासिल कर सकते हैं। इसके आधार पर चयनित तिथियों में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।