फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर को रौंदते हुए पलटा बेकाबू ट्रक

Wed, 17 Jul 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने साइकिल से धान की बेड़न लेकर खेत जा रहे किशोर को रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। किशोर को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के महाबलगंज निवासी कुंदन (13) पुत्र रामपाल अपने नाना के गांव मिल एरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चुरई मजरे घूराडीह गांव में रहकर कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा था। सुबह नाना के खेत में धान लग रहे थे। सुबह करीब 7.15 बजे साइकिल पर धान की बेड़न लादकर खेत जा रहा था।
ट्रक रायबरेली से मोहनगंज की तरफ जा रहा था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गांव के पास अचानक कुंदन ट्रक के सामने आ गया। कुंदन को बचाने में चालक ने ट्रक अचानक मोड़ दिया। इस पर ट्रक उसे रौंदते हुए हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अमावां निवासी ट्रक चालक शाकिर अली को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। मृतक किशोर के छोटे मामा सचिन ने बताया कि कुंदन हमारे साथ ही स्कूल जाता था। सुबह स्कूल चलने की बात कही थी। इस पर उसने कहा था कि आज बड़े मामा के साथ धान लगवाएगा। स्कूल नहीं जाएगा।
वह गांव स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा था। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी तीन बहनें दीपांशी, दामिनी, कामिनी हैं। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें