फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही प्रधानाध्यापिका को रौंदा, मौत

Mon, 31 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही प्रधानाध्यापिका को कुचल दिया। शिक्षिका को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका हेलमेट लगाए हुई थी, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर के आजाद नगर की रहने वाली सुबूर फातिमा रिजवी (38) प्राथमिक विद्यालय छतैया में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थी। सुबह सुबूर फातिमा स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। करीब 7.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गंगागंज के निकट खुचमा मोड़ के पास रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से प्रधानाध्यापिका को कुचल दिया। इससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सुबूर फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षिका को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक शिक्षिका के भाई स्वराज नगर कॉलोनी निवासी गुलाम हसनैन रिजवी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। चालक को भी पकड़ लिया गया है।
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर समोधा-सुदौली मार्ग पर सब्जी गांव के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पहुरावां निवासी कैलाश कुमार, दूसरी बाइक सवार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सरबजीत खेड़ा निवासी हेमराज, बृजेश, मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बृजेश, मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें