फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू डीसीएम ने मौरंग व्यवसायी को कुचला, मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर धुना, पुलिस के सुपुर्द किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर डीसीएम ने बाइक सवार मौरंग व्यवसायी को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर उसकी धुनाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौरंग व्यवसायी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सलोन कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर पूर्वी ऊंचाहार रोड निवासी गिट्टी मौरंग व्यवसायी देशराज साहू उर्फ रज्जन (35) पुत्र दुर्गा प्रसाद साहू बुधवार की शाम 7.30 बजे किसी जरूरी काम से तिराहा की तरफ गया था। रात 9.30 बजे छोटे भाई कपूरचंद साहू ने फोन करके देशराज को जल्दी घर लौटने को कहा था। देशराज रात 10 बजे जरूरी कार्य समाप्त करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच सलोन से ऊंचाहार की ओर जा रही अनियंत्रित ओवरलोड डीसीएम ने मौरंग व्यवसायी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देशराज डीसीएम के पिछले चक्के के नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएमचालक करीब 100 मीटर तक युवक के शव को घसीटता चला गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर आरोपी डीसीएम चालक को पकड़ लिया। मौजूद आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि मृतक व्यवसायी के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर आरोपी चालक रमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें