डॉ. सूरज बहादुर थापा को अनागत मार्तंड सम्मान और लखनऊ विवि की हिंदी विभाग की शिक्षक डॉ. रीता चौध
लखनऊ। अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान की ओर से त्रिवेणीनगर में रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। इस दौरान डॉ. सूरज बहादुर थापा को अनागत मार्तंड सम्मान और लखनऊ विवि की हिंदी विभाग की शिक्षक डॉ. रीता चौधरी को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्षता डॉ. एलपी गुर्जर लखनवी ने की और संचालन प्रवीण पांडेय ने किया। डॉ. अजय प्रसून, कैप्टन सरोज सिंह, राममूर्ति सिंह अधीर, सत्यदेव सिंह, डॉ. सूरज बहादुर थापा, डॉ. रीता चौधरी, डॉ अनिल जैसवार बेअदब लखनवी, रामराज भारती, स्वतंत्र कुमार शुक्ल, अजय तोमर, नय्यर बिस्वानी, डॉ. राकेश प्रताप सिंह आदि ने अपने गीत, गजल, छंद व मुक्तक सुनाए।