फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवा दो महीने बाद दौड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस

Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो महीने बाद रविवार को दौड़ने लगी। यह गाड़ी चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच दौड़ती है। प्रयागराज और चंडीगढ़ दोनों दिशाओं से ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


प्रयागराज से चली ऊंचाहार एक्सप्रेस रविवार को जिले के ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज स्टेशनों से होकर गुजरी, जबकि चंडीगढ़ से रवाना हुई ऊंचाहार एक्सप्रेस सोमवार को जिले से होकर गुजरेगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस के पटरी पर लौटने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक और चंडीगढ़ से प्रयागराज लौटने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई थी। यह गाड़ी जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
जिले के ऊंचाहार, जलालपुर धई, डलमऊ, लालगंज और रघुराज सिंह स्टेशनों से होकर गुजरती है। इन स्टेशनों से काफी यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन हर साल कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया जाता रहा है। इस रूट की यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है, जिसके रद्द होने से यात्री हर साल परेशान होते हैं।
विज्ञापन

इस बार निरस्तीकरण समाप्त होने से पहले ही चला दी गई। रेलवे के इस फैसले से यात्री काफी खुश हैं और राहत महसूस कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस चला दी गई है।

नीलांचल ने बढ़ाई मुश्किल, लेटलतीफी से जूझे मुसाफिर
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी अब भी कम नहीं हुई है, जिससे यात्री परेशान हुए। खासकर नीलांचल एक्सप्रेस ने काफी परेशान किया। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे से ज्यादा देर से आई। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ढाई घंटे विलंब से पहुंची। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से शहर के स्टेशन पहुंची, लेकिन अगले स्टेशनों लक्ष्मणपुर व ऊंचाहार में सवा घंटे लेट हो गई।
देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे विलंब से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें